बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र में अपनी ससुराल में रह रहे युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बुधवार को पत्नी से अपने गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था। बृहस्पतिवार को उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि युवक कर्ज के चलते परेशान था।