बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र में बुखार पीड़ित प्रेमवती की बैंक में मौत हो गई। गांव दहगवां शेखूपुरा निवासी प्रेमवती बृहस्पतिवार को इलाज के लिए बैंक से रुपये निकाले के लिए पहुंची थीं। परिजनों का आरोप था कि बैंककर्मी शामिल खाता होने के चलते रुपये देने में टालमटोल करते रहे। बीमार महिला के दो घंटे बैंक में बीत गए। इससे महिला की हालत अधिक बिगड़ती गई और बैंक में ही दम तोड़ दिया। वहीं बैंक मैनेजर अमित कटियार ने बताया कि महिला का संयुक्त खाता था। महिला अधिक बीमार होने की वजह से कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। बेहोशी की अवस्था में थी। इसलिए भुगतान नहीं किया गया।