फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में गंगा तट पर बसा तंबुओं का शहर, रोशनी से नहाया मेला परिसर

मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Nov 2024 06:12 PM IST

बदायूं के कादरचौक में रुहेलखंड का मिनी कुंभ कहे जाने वाला ककोड़ा मेला बसकर तैयार हो चुका है। मेला ककोड़ा में एलईडी लाइटें लगाई गईं हैं, इसलिए शाम ढलते ही मेला पूरी तरह से दूधिया रोशनी से नहा जाता है। चूंकि मेला के उद्घाटन में दो दिन का समय बचा है, इसलिए आनन-फानन तैयारियां पूरी की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के काफिले पहुंच रहे हैं। काफी लोगों ने अपने-अपने तंबू लगाए। गंगा के किनारे रेत की सफेद चादर पर बसा तंबुओं का शहर तीर्थ नगरी जैसा बन गया है। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र ककोड़ा मेला पूरी तरह से तैयार हो चुका है। मां गंगा की आस्था श्रद्धालुओं को गंगा तीरे खींचकर ला रही है। मेला में परिवार सहित स्नान कर श्रद्धालु सूर्य भगवान की उपासना कर रहे हैं। 15 दिन चलने वाले इस मेले में दूरदराज से लोग अपना पूरा साजो सामान लेकर पहुंच गए हैं। वह मनोरंजन के लिए संगीत का भी सामान साथ लेकर आए हैं। 14 नवंबर को ककोड़ा मेले का उद्घाटन होगा। 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें