फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने भरा पहला पर्चा, 18 अप्रैल को फिर कराएंगे नामांकन

बदायूं लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने शुक्रवार दोपहर अपना पहला पर्चा दाखिल किया। उन्होंने बताया कि यह उनका पहला पर्चा है। इसलिए समर्थकों को सूचना नहीं दी। उन्होंने मुहूर्त के अनुसार यह पर्चा भरा है। 18 अप्रैल को अपना विधिवत नामांकन कराएंगे। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रह सकते हैं। वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद भाजपा प्रत्याशी का पूरे जोर शोर से नामांकन कराया जाएगा। शुक्रवार को पहला पर्चा दाखिल करने से पहले भाजपा प्रत्याशी ने नगला मंदिर में काली माता के सामने माथा टेका। भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, भाजपा जिला प्रदेश मंत्री डीपी भारती के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने दो सेट का नामांकन पत्र भरा। इसके बाद वह उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने उझानी चले गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें