फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं में आग लगने से 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, घटना के पीछे साजिश की आशंका

बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पड़वा में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया कि विद्युत लाइन भी नहीं है। हमारे खेतों में रंजिश के कारण किसी ने आग लगा दी है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड को फोन किया तो नंबर नहीं लग रहा था। उसके बाद 112 पर कॉल की तो उन्होंने बताया कि अभी पहुंच जाएगी। फायर ब्रिगेड आग लगने के दो घंटे बाद पहुंची, तब तक गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया। सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी चंद्रपाल सिंह सिपाहियों को साथ लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने जानकारी की। गांव के अमर सिंह, नेकराम, रामचरण, सुखबीर सिंह, रेशमा देवी के गेहूं के खेतों में आग लगी है। आग से काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें