फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के दातागंज में सांड़ ने किया बुजुर्ग पर हमला, मौत

Sat, 26 Oct 2024 06:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं जिले में छुट्टा पशुओं का आतंक थम नहीं रहा। दातागंज कस्बे में शुक्रवार को घर से बाजार को निकले बुजुर्ग पर सांड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए उन्हें बरेली लेकर गए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

नगर के मोहल्ला ख्वाजा नगर निवासी लल्ला मियां (60) पुत्र अजीम उल्ली शुक्रवार को घर से बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह घर से निकले तो सड़क पर खड़े सांड़ ने पीछे से उठाकर जमीन पर पटक दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह लल्ला मियां को सांड़ से बचाया।

परिजन ने उन्हें उपचार के लिए बरेली के अस्पताल में ले गए। जहां उनकी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही सांड़ को जल्द पकड़वाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें