मध्य प्रदेश के जबलपुर के ठग को बदायूं पुलिस ने करीब सात माह में दूसरी बार पकड़कर शुक्रवार को पुन: जेल भेज दिया। आरोपी ने सहसवान की महिला से 25 हजार रुपये की ठगी की थी। उसकी गुमशुदा लड़की को अपने पास होना बताकर खाते में रुपये डलवा लिए थे। एसएसपी ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी संकेत यादव ने महिला की गुमशुदा पुत्री को अपने पास होना बताया था। उससे रुपये भी ठग लिए थे। ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अन्य छह साथियों की भी तलाश की जा रही है।