फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के चुनावी मैदान में उतरे शिवपाल यादव, बोले- बड़े घमंड में है भाजपा, कुछ भी कर सकती है

लोकसभा चुनाव में सपा के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार दोपहर बदायूं पहुंचे। पहले नौशेरा स्थित बालाजी मंदिर में मत्था टेका फिर लालपुल पर बड़े सरकार की दरगाह पर हाजिरी लगाई और चादरपोशी की। यहां वे पार्टी के पदाधिकारियों से मिले और अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। लोकसभा चुनाव में अपना अभियान शुरू करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उझानी में पत्रकारों से हुई बातचीत में भाजपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से सत्ता में होने के कारण भाजपा घमंड में है। कुछ भी कर सकती है। कह सकती है। 10 वर्षों में सबको भाजपा का सच समझ में आ गया है। इस बार उन्हें जवाब मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें