फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बदायूं के बिसौली इलाके में युवक की हत्या, आलू के खेत में पड़ा मिला शव

मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Nov 2023 04:24 PM IST

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में करखेड़ी और अतरपुरा गांव के बीच युवक का शवआलू के खेत में पड़ा मिला। मंगलवार सुबह लोग करखेड़ी और अतरपुरा के बीच सड़क से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पर गांव के तमाम लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर बिसौली कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि युवक के गले में अंगोछा बंधा हुआ है। आशंका है कि युवक की हत्या करके शव को आलू के खेत में डाला गया। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें