फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरेली में बदायूं के सराफ से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

बदायूं के भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा में एक दिसंबर को बदायूं के सराफ रोहित वर्मा से बदमाशों ने लूट की थी। भमोरा पुलिस और एसओजी इस घटना के खुलासे में लगी हुई थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार रात बललिया रोड पर मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक के दाएं और दूसरे के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एक आरोपी अमन फिरोजाबाद का रहने वाला है, दूसरा धर्मेंद्र भमोरा थाना क्षेत्र के गांव लंगूरा का निवासी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें