बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में एक युवक का शव सोमवार सुबह खेतिहर इलाके में खंभे पर फंदे से लटका मिला। उघैती थाना क्षेत्र के गांव बरवारे निवासी अनिल (25 वर्ष) अपनी ससुराल में तिलक समारोह में शामिल होने आया था। रात में डांस नहीं करने पर उसने पत्नी की पिटाई की। इसके बाद ससुराल से भाग गया था। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।