बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी डीसीएम चालक सुनील का शव घर के अंदर चारपाई पर मिला। शव चार से पांच दिन पुराना बताया गया है। शनिवार की सुबह घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वह घर में अकेला रह रहा था।