बदायूं में ईद पर ईदगाह सहित शहर की मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन और भाईचारे की दुआ की गई। सोमवार को ईद की मुख्य नमाज सोता मोहल्ले में जामा मस्जिद शम्सी स्थित ईदगाह में अदा कराई गई। यहां सुबह से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। शहर के तमाम इलाकों के अलावा देहात क्षेत्र से भी लोग नमाज अदा करने के लिए यहां एकत्र हुए थे। ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस अफसर भ्रमण करते रहे।