फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भीषण गर्मी में बिजली कटौती से चढ़ा ग्रामीणों का पारा, सड़क पर प्रदर्शन... कार छोड़कर भागे जेई

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में पड़रिया चौराहे पर सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। जेई का घेराव किया, जिससे जेई अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गए। शुक्रवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम भोयस, शेखूपुरा, रामपुर नेहरा, पावड़, हिंडौल, धोवई, भवानीपुर, नसीरपुर, पडरिया आदि गांव के लोग पड़रिया चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम लगातार दावा कर रहा है कि शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है लेकिन उनके क्षेत्र में तीन-चार घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है, जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इस दौरान ग्रामीण ने जेई की घेराबंदी की, जिससे जेई अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों का कहना था कि अगर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो उनकी फसल सूख जाएंगी। अगर ऐसा हुआ तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि नदायल फीडर पर 28 गांव में आठ हजार से ज्यादा कनेक्शन हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें