फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमिताभ बच्चन के हमशक्ल फिरोज खां का हार्ट अटैक से निधन, मतदाता महोत्सव में दी थी अंतिम प्रस्तुति

अमिताभ बच्चन के हमशक्ल बदायूं के कबूलपुरा निवासी अभिनेता फिरोज खां (54) का बृहस्पतिवार तड़के हृदयाघात से निधन हो गया। सूचना पर बड़ी संख्या में प्रशंसक उनके घर के बाहर एकत्र हो गए। फिरोज खां ने टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं, जीजा जी छत पर हैं के साथ ही साहब, बीबी और बॉस, हप्पू की उल्टन पल्टन, शक्तिमान सहित कई फिल्मों व टीवी सीरियल में अभिनय किया था। अदनान सामी के गाने थोडी सी तू लिफ्ट करा दे सहित कई गानों में भी वह नजर आए थे। करीब डेढ़ साल पहले उनकी मां सईदा खां की तबीयत खराब हो गई थी। उस दौरान उनका बदायूं आना हुआ। इसके बाद वह मुंबई नहीं गए। फिरोज खां ने चार मई को बदायूं क्लब में आयोजित मतदाता महोत्सव में अंतिम प्रस्तुति दी थी। जिसे लोगों ने खूब सराहा था। अचानक उनका निधन होने से लोग स्तब्ध हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें