बरेली मंडल के एडी हेल्थ डॉ तेजपाल ने बृहस्पतिवार को बदायूं जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी कक्ष और जनरल वार्ड तक का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ ने चिकित्सकों से भी वार्ता की और अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, जांच सुविधाओं तथा मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से हालचाल जाना गया। तीमारदारों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बात रखी। एडी हेल्थ ने अस्पताल प्रशासन से कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। वही एनआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया। वहां पर जरूर दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।