फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आखिरकार मैदान से हटे शिवपाल यादव, बदायूं से अब उनके बेटे आदित्य लड़ेंगे चुनाव

शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को साफ कर दिया कि उनके स्थान पर अब बदायूं लोकसभा सीट से उनके बेटे आदित्य यादव सपा के प्रत्याशी होंगे। शिवपाल ने रविवार दोपहर बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अहमदगंज की चुनावी सभा में यह घोषणा की। उनका बयान शाम तक सोशल मीडिया में वायरल भी हो गया। शिवपाल ने एक बार फिर लोगों से ही आदित्य का नाम कहलवाया। फिर शिवपाल सिंह यादव ने स्थिति स्पष्ट की। कहा- युवाओं की मांग पर अब आदित्य यादव प्रत्याशी हो गए हैं। बहुत ही जल्दी नवरात्र में उनका नामांकन हो जाएगा। नवरात्र में शुभ और अच्छा होता है। बदायूं के सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव का कहना है कि औपचारिक घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष ही करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें