फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: चोरों ने दो बंद मकानों को बनाया निशाना, ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी

Mon, 02 Nov 2026 02:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र की म्याऊं चौकी क्षेत्र के गांव भसुंदरा में रविवार देर रात चोरों ने आमने-सामने बने दो बंद मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की चोरी कर ली। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी।

गांव निवासी गिरीश की मृत्यु हो चुकी है। उनकी पत्नी रामवती बच्चों के साथ असम में रहती हैं, जबकि उनके छोटे भाई सतीश सीआरपीएफ में तैनात हैं। दोनों के मकान आमने-सामने हैं। सोमवार सुबह चचेरे भाई विजय कुमार ने दोनों मकानों के गेट खुले देखे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने रामवती को फोन कर सूचना दी। रामवती ने बताया कि अलमारी में उनकी छोटी बहू अमृता के जेवर और नकदी रखी थी। 

वहीं, सतीश के मकान से चोरों को कोई सामान नहीं मिला। इधर, सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मकान मालिकों के आने पर तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कितना सामान चोरी हुआ है, इसकी जानकारी मकान मालिकों के आने पर ही मालूम होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें