फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनाैर के नगीना में बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की माैत, पति व पुत्री घायल

बिजनाैर जनपद के बढ़ापुर में ग्राम अब्दुल्लापुर कुरैशी निवासी 45 वर्षीय मोबिन अहमद अपनी पत्नी शाहना (42 वर्ष) व नौ वर्षीय पुत्री सुआलेहा के साथ बुधवार की सुबह बाईक से कोतवाली देहात गया था।बताया जाता है कि दोपहर करीब दो बजे जब वह बाइक से अपने घर वापस जा रहा था तो नगीना में अकबराबाद चौराहे से आगे धर्म कांटे के पास पीछे से आ रही एक बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक पर सवार मोबीन अहमद की पत्नी शाहना बस के पहिए के नीचे आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि सड़क पर गिरने से मोबिन व उसकी पुत्री सुआलेहा घायल हो गए।घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर बिजनौर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत कुमार का कहना है कि बाइक को टक्कर मारने वाली बस को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें