बिजनौर। बिजनौर शहर के ज्ञान विहार कॉलोनी में चार आरोपियों ने एक युवक पर हमला कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार की शाम सोशल मीडिया पर ज्ञान विहार कॉलोनी में हमले किए जाने की वीडियो वायरल हुई। जिसमें एक मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक घटनास्थल पर पहुंचते दिखाई दिए। आरोप है कि चारों ने मिलकर ज्ञान विहार कॉलोनी निवासी हर्ष पर हमला किया और डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए निखिल, दीक्षित और तुषार को गिरफ्तार कर लिया। चौथा आरोपी आयुष अभी फरार है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एक अन्य की तलाश जारी है।