बिजनौर के जलीलपुर क्षेत्र में सीतामठ पुलिस चौकी के पास स्थित मुख्य चौराहे से सौर ऊर्जा लाइट की दो बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया गया कि कुछ वर्ष पहले पुलिस विभाग द्वारा चौराहे पर सौर ऊर्जा लाइटें लगवाई गई थीं। चोरों ने बैटरी बॉक्स तोड़कर चार में से दो बैटरियां चोरी कर लीं। यह चौराहा बहसूमा-ठाकुरद्वारा राज्य मार्ग पर स्थित है, जहां रातभर वाहनों की आवाजाही रहती है और नियमित रूप से पुलिस की ड्यूटी भी रहती है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।