फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: दबंगों ने जेसीबी चलाकर तीन दुकानों के शटर तोड़े, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

बिजनौर। धामपुर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा में शनिवार देर रात करीब 3 बजे दबंगों ने जेसीबी चलाकर दो लोगों की तीन दुकानों के शटर ध्वस्त कर दिए। यह दोनों लोग पिछले काफी लंबे समय से इन दुकानों में किराएदारी कर कारोबार करते आ रहे थे। कन्फेक्शनरी की दुकान करने वाले पीड़ित मोहम्मद कासिब अंसारी का कहना है कि उनकी यह दुकान पिछले 30 सालों से लगातार उनके पास किराए पर है। नियमित तौर पर किराया देते चले आ रहे हैं। आरोप है की दुकान मालिक नाहिदा पत्नी स्वर्गीय अकरम ने इन दुकानों को किसी और को बेच दिया। दबंग उन पर दुकानों को खाली करने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने पुलिस में भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि इस दौरान दबंगों ने बीती रात करीब 3 बजे जेसीबी से तीनों दुकानों को ध्वस्त कर दिया। मछली बाजार निवासी हाजी लड्डन दो दुकानों में मेडिकल स्टोर चलते हैं। मोहल्ले में हुई घटना से अन्य लोगों में भी बेचैनी है। इसी मोहल्ले के एक अन्य व्यक्ति का आरोप है कि दबंगों ने उसे भी उसकी दुकान ध्वस्त करने की धमकी दी है। पुलिस से शिकायत की। उधर इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। सीओ अभय कुमार पांडे का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें