फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोचा, जमीन की खसरा खतौनी में नाम ठीक करने के लिए मांगी थी 10 हजार की रिश्वत

बिजनौर। सदर तहसील में तैनात लेखपाल रविंद्र भारद्वाज को एंटी करप्शन की टीम ने पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। किसान की शिकायत पर टीम ने यह कार्यवाही की है। बिजनौर के गांव ननूपूरा निवासी किसान धर्मेंद्र सिंह ने 19 दिसंबर को मुरादाबाद स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन के थाने में पहुंचकर शिकायत की थी। जिस पर 20 दिसंबर को एंटी करप्शन की टीम ने बिजनौर पहुंचकर मामले की पड़ताल की और लेखपाल की रेकी की गई। जांच पड़ताल करने वाली टीम ने शिकायत को सही पाया। 22 तारीख की सुबह एंटी करप्शन की टीम का गठन हुआ और बिजनौर में कार्रवाई के लिए रूपरेखा तैयार की गई। मंगलवार को बिजनौर पहुंचकर एंटी करप्शन की टीम ने सदर तहसील में जाल बिछा दिया। किसान धर्मेंद्र सिंह ने जैसे ही लेखपाल रावेंद्र उर्फ रविंद्र कुमार भारद्वाज को पांच हजार रुपए दिए तभी टीम ने लेखपाल को दबोच लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें