युद्ध की स्थिति में हवाई हमले से बचने के लिए बुधवार को जिलेभर में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। सुबह 11 बजे एक साथ इमरजेंसी सायरन बजा। सायरन की आवाज सुनकर लोग जमीन व सुरक्षित स्थान के नीचे छिप गए। बिजनौर शहर में एसआरएस मॉल परिसर, एथेनॉल व चीनी मिल, रिफाइनरी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, थानों और स्कूल, कॉलेजों में अभ्यास किया गया। अफसरों ने लोगों को हवाई हमले से बचने के लिए टिप्स दिए। आपात स्थिति में आम लोगों को क्या क्या करना है के बारे में बताया। स्योहारा थाने में पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल का अभ्यास कर बचाव के तरीके बताए गए। एंबुलेंस से लोगों को अस्पताल भिजवाया गया।