फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गन्ना क्रय केंद्र परिवर्तित नहीं करने से नाराज बिजनौर के किसानों ने शुरू की महापंचायत, भूख हड़ताल पर बैठे

बिजनौर जनपद के हल्दौर के गांव बाटपुरा में बिलाई चीनी मिल का गन्ना सेंटर परिवर्तन कराए जाने को लेकर सोमवार को धरना स्थल पर रालोद बैनर तले विभिन्न संगठनों को लेकर महापंचायत शुरु हुई। महापंचायत शुरु होने से पहले किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह के चित्र संमुख श्रृद्धा सुमन अर्पित किए गए। रालोद किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, भाकियू चढूनी के पउप्र युवा अध्यक्ष विकास चौधरी, जिलाध्यक्ष विकास उर्फ नूरी, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा, वेदप्रकाश चौधरी आदि ने कहा कि बिलाई चीनी मिल द्वारा शासन व प्रशासन द्वारा बिलाई चीनी का गन्ना सेंटर परिवर्तन नहीं किया गया। किसान दो गन्ना पेराई सीजन से धरना प्रदर्शन कर रहे। गन्ना सेंटर परिवर्तन नहीं होने पर आठ किसान भूख हड़ताल पर बैठे हुए है। कहा कि किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें