बिजनाैर में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन की आज जिला प्रदर्शनी मैदान में महापंचायत आयोजित की जा रही है। महापंचायत को संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गन्ने का रेट सही नहीं मिल रहा है, भुगतान हुुआ नहीं। ये पंचायतें मीटिंग ही है, देश भर में होती रहेंगी। यहां कहते हैं पेड़ लगाओ, वहां हजारों साल पुराना जंगल काट डाला। ये व्यापारियों की सरकार है। संघर्ष कड़ा रहेगा। उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव तो बीमारी है। कहा कि बीमारी तो ईवीएम में है, वोट किसी को भी दो, जीतते ये ही हैं। ईवीएम तो इनकी माैसी है।