फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: घर की सफाई के बाद कचरा डालने गई महिला लापता, शॉल व बाल्टी मिली, गुलदार के हमले की आशंका

किरतपुर क्षेत्र के शाहपुर सुक्खा गांव में मंगलवार सुबह एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना ने ग्रामीणों में बेचैनी और चिंता बढ़ा दी है। शुरुआती आशंकाएँ गुलदार के संभावित हमले की ओर इशारा कर रही थीं, हालांकि वन विभाग ने इसके स्पष्ट सबूत नहीं मिलने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय रमा, पत्नी दीपक जोशी, रोज की तरह सुबह छह बजे घर की साफ-सफाई के बाद कूड़ा लेकर गांव के बाहर खेत की ओर गई थीं। लेकिन जब वह आधे घंटे से अधिक समय तक वापस नहीं लौटीं, तो परिवार और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। खेत के पास रमा की बाल्टी और शाल पड़ी मिली, लेकिन रमा का कोई पता नहीं चला। यह देखकर पति दीपक और गांव के लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डिप्टी रेंजर नीतीश कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी मौके पर पहुंचे। दल ने आसपास के खेतों और झाड़ियों में तलाश की, लेकिन गुलदार के पंजों या घसीटने के कोई निशान नहीं पाए गए। रमा स्थानीय सरकारी विद्यालय में रसोइया के रूप में कार्यरत थीं। गांव में उनके लापता होने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। क्षेत्राधिकारी नितीश सिंह ने कहा कि अब तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस और वन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानिय ग्रामीणों की एक टीम, वन विभाग और पुलिस लगातार महिला की खोज में जुटे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें