फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Bijnor: आठ छात्राओं को परीक्षा देने से रोका, तो पूरी क्लास ने छोड़ दी परीक्षा, एकता देखकर बोले अफसर...

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 21 Oct 2024 06:57 PM IST

नहटौर में अटेंडेंस शीट से आठ छात्राओं का नाम गायब होने पर परीक्षा केंद्र अधीक्षक ने उन्हें परीक्षा में बैठने से रोक दिया। इस पर सभी छात्राओं ने एकजुटता दिखाते हुए परीक्षा का बहिष्कार कर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने उन्हें आज की परीक्षा स्थगित होने तथा कल होने वाली परीक्षा में सभी छात्राओं के नाम शामिल होने का आश्वासन दिया। इस पर छात्राएं शांत हुईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर द्वितीय वर्ष की 29 छात्राएं पंजिकृत हैं। सोमवार को उनकी मिडवाइफरी विषय की वार्षिक परीक्षा होनी थी। सभी के प्रवेश पत्र जारी हो गए थे। बताया जाता है कि फैकल्टी की ओर से जारी अटेंडेंस शीट में आठ छात्राओं के नाम गायब थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें