भिक्कावाला के खेतों में काम करने गए 50 वर्षीय किसान तेगवीर सिंह नेगी पर गुलदार (तेंदुए) ने हमला कर घायल कर दिया। इसी दौरान किसान के डंडे से बचाव के प्रयास में गुलदार मारा गया। वहीं बुरी तरह लहूलुहान किसान को अस्पताल ले जाने के बजाय लोग वीडियो बनाते रहे। ग्रामीण तेंदुए का तमाशा देखते रहे।