बिजनौर के कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व से निकलकर एक बाघ और हाथियों के झुंड के रिहायशी इलाकों में पहुंचने से लोगों में दहशत फैल गई। बाघ की गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जबकि हाथियों ने कई आवासीय परिसरों में घुसकर उत्पात मचाया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा। वन अधिकारियों ने बताया कि आम के पेड़ों पर लगे फलों के कारण हाथी आबादी की ओर आकर्षित हो रहे हैं और गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है।