फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नजीबाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान में उठीं गुलदार के हमलों की समस्या, एसडीएम ने दिए निस्तारण के निर्देश

डिंपल सिरोही Updated Mon, 08 Sep 2025 04:30 PM IST

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने गुलदार के जानलेवा हमलों और किसानों की समस्याएं संपूर्ण समाधान में उठाईं। चौ.चरण सिंह सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ.वीर सिंह सहरावत अनेक किसानों के साथ पहुंचे। उन्होंने तहसील दिवस की सुनवाई कर रहे एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ नितेश प्रताप सिंह के समक्ष गुलदारों के हमले, बिजली समस्या सहित किसानों की अनेक समस्या रखीं। किसानों ने गुलदारों के जानलेवा हमलों पर तत्काल अंकुल लगाने की प्रशासन से मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में 23 शिकायतों की सुनवाई की गई। एसडीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समय से निस्तारण के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें