फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: आईएमए इंटर कॉलेज की छात्राओं ने किया थाना कोतवाली का भ्रमण, मिले ये मंत्र

बिजनौर थाना कोतवाली में भ्रमण पर आई एम एम इंटर कॉलेज की छात्राओं को पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने निडर होकर रहने व अपने मन से डर का भाव दूर रखने का मंत्र दिया। सोमवार की सुबह अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस मित्र अभियान के अंतर्गत नगीना थाने में पहुंची कॉलेज की छात्राओं से पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने सवाल किया कि क्या थाने में आने के बाद भी आपके मन में डर का कोई भाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोग पुलिस को अपना मित्र समझे तथा किसी भी समस्या को अपने परिवार के साथ बेखौफ होकर साझा करें। सी ओ ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षण में सबसे पहले व्यक्ति को अनुशासित होना पड़ेगा, यदि आप अपने स्तर से कोई गलती नहीं करेंगे तो दूसरा आपकी तरफ निगाह उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता। उन्होंने छात्राओं को बताया कि पुलिस की तरफ से छात्राओं व महिलाओं की मदद के लिए अनेक सहायता नंबर जारी कर रखे हैं, जिससे कभी भी मदद ली जा सकती है। उन्होंने मोबाइल का दुरुपयोग न करने, अपनी पर्सनल जानकारी किसी के साथ साझा न करने, हमेशा खुद व दूसरों को जागरूक बनाए रखने का आह्वान किया। छात्राओं के मन से पुलिस का डर निकालने के उद्देश्य से पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा कक्षा 11 की छात्रा सादिया व वजीहा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाकर उनकी कुर्सी पर बिठाकर सम्मान दिया गया। सी ओ ने थाना प्रभारी बनी छात्राओ से कई सवाल भी किए, जिसका दोनों छात्राओं ने सही जवाब दिया।इस मौके पर थाना अध्यक्ष तेजपाल सिंह, कालेज प्रधानाचार्य शाहिद अली गौहर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें