फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पावर बूम स्प्रेयर से आसान हुआ गन्ना फसल पर स्प्रे, किसानों का समय और ऊर्जा दोनों बचेंगे

पावर बूम स्प्रेयर के इस्तेमाल से मजदूर व समय दोनों की बचत हो रही है। पावर बूम स्प्रेयर सिस्टम के माध्यम किसान कई बीघा गन्ना फसल में उर्वरकों का छिड़काव कर सकते हैं। यह मशीन छोटी व बड़ी गन्ना फसल और पानी भरे खेतों में भी कार्य करने में सक्षम है। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह एवं बिलाई मिल के वरिष्ठ गनना प्रबंधक राहुल चौधरी आदि ने बुधवार ग्राम गिलाड़ी में पावर बूम स्प्रेयर से फसल पर छिडकाव होते देखा। जीएम केन ने बताया कि किसानों को यह यंत्र माईक्रोन्यूट्रेन्ट, कीटनाशक, फंजीसाइड (अजाका ड्यू) आदि को न्यूनतम दर पर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। बूम स्प्रेयर 60 रुपये प्रति बीघा दर दिया जा रहा है। किसानों ने पावर बूम स्प्रेयर के कार्य की सराहना की और कहा कि कम समय और मजदूरों की कमी को दूर करेगा। इस अवसर पर नरेश कुमार, नरेंद्र प्रधान, आशीष नलवा, अंकित कुमार, संजीव कुमार आदि रहे। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने कहा कि पावर बूम स्प्रेयर से किसान का समय और लागत कम होगी। फसल निरोगी रखने में यह मशीन मददगार साबित होगी। खेत अनुसार इसे घटा बढ़ा सकते हैं। तकनीक का प्रयोग होने से उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें