फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: सिपाही ने पारिवारिक कलह के चलते निगला जहर, हालत गंभीर

बिजनौर के पुलिस लाइन में तैनात चल रहे सिपाही ने नजीबाबाद में पारिवारिक कलह को लेकर जहर निगल लिया। जिसे पहले समीपुर सीएससी फिर बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया अब हालातनाजुक देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस लाइन मे तैनात वर्ष 2021 बैच के आरक्षी अमित कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी डोमला हसनगढ थाना अहमदगढ, जनपद बुलन्दशहर ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया । सूचना पर आला अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि अमित ने घरेलू विवाद के चलते अपने किराये के मकान, सरस्वती विहार कॉलोनी, थाना नजीबाबाद पर जहरीले पदार्थ निगल लिया। नजीबाबाद पुलिस ने सलफॉस के पैकेट तथा एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है । जिसमें घरेलू कलह और दीप्ति नाम की किसी लड़की व उसके परिवार द्वारा प्रताड़ना का जिक्र है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें