जनपद की धामपुर नगर पालिका में उत्तर प्रदेश कर्मचारी सफाई कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सफाई इंस्पेक्टर पर जानबूझकर गैरहाजिर कर वेतन काटने का आरोप लगाया। सफाई कर्मचारियों से सुविधा शुल्क लेकर हाजिरी को ठीक किया जा रहा है। इसके विरोध में सफाई व्यवस्था ठप कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक सफाई इंस्पेक्टर को निलंबित नहीं किया जाता, कर्मचारियों से की गई अवैध उगाही को वापस नहीं दिलाया, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।