फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: ओपन जिम से फायदा, मगर मशीनें हैं खराब

जिले के धामपुर नगर पालिका की ओर से शिवाजी पार्क में स्थापित ओपन जिम नागरिकों की सेहत के लिए वरदान साबित हो रहा है। प्रतिदिन सवेरे के समय बड़ी संख्या में नागरिक ओपन जिम में पहुंचकर एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन अधिकांश लोगों का कहना है कि ओपन जिम में जो मशीनें लगी हुई है, उनमें से अधिकांश खराब हो चुकी हैं। शिकायत होने के बाद भी अधिकारी उन्हें ठीक कराने का नाम नहीं ले रहे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला का कहना है कि उनके द्वारा संबंधित विभाग के बाबू को खराब मशीनों को ठीक करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। मशीनें जल्द ठीक नहीं होगी तो संबंधित बाबू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें