नांगलसोती के गांव रायपुर खास नहर पटरी कांवड़ यात्रा मार्ग क्षेत्र में एक गुलदार (तेंदुआ) पिंजरे में कैद हुआ है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को अपने कब्जे में ले लिया। शुक्रवार तड़के क्षेत्र से गुजर रहे लोगों ने पिंजरे में कैद गुलदार को देखकर वन विभाग को सूचना दी। राजगढ़ के रेंजर देव ऋषि सक्सैना, वन दरोगा शुभम कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पिंजरे को अपने कब्जे में लेकर सामाजिक वानिकी की नर्सरी जालपुर ले गए। पिंजरे में कैद हुआ गुलदार नर बताया गया है। उसकी अनुमानित आयु 8 से 10 वर्ष है।