जनपद बिजनौर के धामपुर में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सवेरे 10:30 नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली । बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे । भारत माता की जय , देश के अमर शहीद जिंदाबाद-जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाए। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, सुजीत कुमार, लोकतंत्र सेनानी शिव कुमार, मयंक चौधरी मनोज चौहान , अवधेश शर्मा, टिंकू शर्मा , वीरेंद्र सिंह , सुरेंद्र सिंह , रोहित कुमार , नितिन कुमार , भूपेंद्र आदि शामिल रहे। बारिश के दौरान भी कार्यकर्ताओं में तिरंगा यात्रा के प्रति अपार का उत्साह नजर आ रहा था।