धामपुर के एसबीडी कॉलेज की छात्राओं ने शुक्रवार को धामपुर पुलिस कोतवाली का शैक्षिक भ्रमण किया। कोतवाल राजेश चौहान ने छात्राओं को अपराध कैसे रोके जा सकते हैं, इस पर विस्तार से जानकारी दी। माल खाना, शस्त्रागार, गोपनीय कार्यालय, हवालात आदि का भ्रमण कराया।