बिजनौर के जलीलपुर क्षेत्र में गंगा का पानी सड़क पर बहने से पांडवनगर पुलिस चौकी के निकट फिर से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने और सड़क पर गंगा का पानी बहने से आवागमन बंद है। 29 जुलाई को भी गंगा का पानी उफन कर खेत-खलिहान, रास्तों को पार कर स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा पर बहने लगा था।