फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: फर्जी कानूनगो मामला, नाजरीन की जमानत के लिए किसी भी अधिवक्ता ने पेश नहीं की फाइल

बिजनौर जनपद के धामपुर में एसडीएम रीतू रानी ने 19 जुलाई 2025 को नहटौर की एक युवती नाजरीन पुत्री मुंशी सत्तार को फर्जी तरीके से लेखपाल और कानूनगो बनकर लोगों से अवैध वसूली करने के मामले में गिरफ्तार कर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया था। शुक्रवार को 14 दिन के बाद नाजरीन को जमानत के लिए धामपुर में उप जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया । इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से उप जिलाधिकारी परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। बता दें कि युवती को जब उप जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। तब उसकी जमानत के लिए किसी भी अधिवक्ता ने कोई जमानत के लिए कोई प्रपत्र फाइल जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश नहीं की, बल्कि युवती ने पश्चाताप कर खुद रोते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थना पत्र दाखिल किया। जिला मजिस्ट्रेट ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए नहटौर पुलिस को शांति व्यवस्था के मददेनजर अभिलंब रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। पुलिस को निर्देशित किया कि युवती को जमानत देने से नहटौर की शांति भंग की आशंका तो नहीं होगी । उप जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि पुलिस की रिपोर्ट आने के बाद जमानत देने पर विचार होगा। सतीश शर्मा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें