फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजनौर: नहटौर में वाहन चालक को पीटकर किया अधमरा

नहटौर के गांव कासमपुर लेखराज निवासी जीवन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह छोटा हाथी बुक करके अपने गांव से सब्जी लेकर देहरादून जा रहा था। नहटौर में रोडवेज बस स्टैंड के पास पहुंचा तो शुभम निवासी ग्राम मुकर्रमपुर ने नजीबाबाद जाने के बात कहते हुए उसके वाहन को रुकवा लिया। शुभम व उसके साथी बंटी व निगम निवासी मुकर्रमपुर तथा अंकुल व भीम निवासी ग्राम मंडोरा ड्राइवर केबिन में बैठने की जिद करने लगे। उसने उन्हें मना कर दिया, तो सभी ने वाहन से बाहर खींचकर उसके साथ मारपीट की। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें