फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: चीनी मिल के सभी अधिकारियों ने टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस हाल में बीताई रात

जनपद बिजनौर की धामपुर चीनी मिल में 29 अक्टूबर 2025 बुधवार को आयकर विभाग की ओर से हुई टैक्स और जीएसटी चोरी का पता लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई चल रही है।पिछले तीस घंटे से निरंतर शिफ्टों के हिसाब से फाइनेंस अकाउंटसों के अभिलेखों को जब्त कर की जा रही कार्रवाई। लेकिन अभी तक किसी भी आयकर विभाग के अधिकारी ने प्रेस को ब्रीफ कर यह नहीं बताने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके द्वारा अब तक हुई कार्रवाई के दौरान उनके द्वारा क्या खामियां पाई गई हैं। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार की रात धामपुर चीनी मिल के सभी विभागों के एचओडी वह अन्य चीनी मिल के अधिकारियों को अपने साथ रखा। अब उन्हें अपने पास से कहीं नहीं जाने दिया। बुधवार रात सभी अधिकारियों ने टीम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में बीताई। अभी भी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें