फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 13 दिन बाद वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ बाघ, ड्रोन से की जा रही थी तलाश, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बिजनौर जनपद में अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राजौरी में शनिवार की देर शाम बाघ वन विभाग की पकड़ में आ ही गया। मौके पर वन संरक्षक डीएफओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद है। शुक्रवार को बाघ को लुभाने के लिए वन विभाग द्वारा बांधी गई कटिया को बाघ ने मार डाला, जबकि 13 वें दिन भी वन विभाग की टीम ने बाघ की तलाश में काॅम्बिंग करती रही। वहीं वन संरक्षक व डीएफओ भी मौके पर पहुंचे ओर निरिक्षण कर वन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार की देर शाम फिर बाघ उसी वन विभाग की टीम ने बाघ को लुभाने के लिए एक कटिया को बांधा था। वहीं वन विभाग की टीम भी लगातार काम्बिंग कर रही थी।इसी दौरान बाघ ने कटिया पर हमला कर मार डाला।वन विभाग की टीम मौके पर है वन विभाग द्वारा ड्रोन से बाघ को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा। शनिवार की देर शाम वन संरक्षक रमेशचन्द्रा सहित डीएफओ जय सिंह कुशवाहा एसडीओ ज्ञान सिंह व अंशुमन मित्तल व रेंजर प्रदीप शर्मा सहित वन कर्मियों ने मौके का निरिक्षण कर काम्बिंग करा रहे थे। बाघ की तलाश में ड्रोन से ट्रेस करने के साथ साथ काम्बिंग कराई जा रही थी। इसी बीच बाघ वन विभाग की रेंज में आया। जिसे पीलीभीत रेंज से आए ट्रैकुलाईज विशेषज्ञ डाक्टर दक्ष गंगवार ने बाघ को ट्रैंकुलाईज किया। जिससे बाघ वन विभाग की पकड़ में आ ही गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें