कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम गनौरा के लोग मंगलवार को थाने पहुंचे और बताया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने रविदास मंदिर में लगे झंडे को जला दिया। नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान राजकुमार, उदयवीर सिंह, अशोक कुमार, रामधन, जयपाल, सुनील कुमार, विजयपाल सिंह, प्रेम सिंह, मोनू, यादराम सिंह, टिंकू कुमार, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।