फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: रक्षाबंधन पर गांव आए युवक की चौकीदारी कर रहे युवकों ने की पिटाई, उपचार के दौरान मौत

बिजनौर जनपद के किरतपुर में रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने गांव आए एक दलित युवक की गांव में रात में चोरों से चौकीदारी कर रहे युवकों ने लाठी डंडों धारदार हथियारों से हमलाकर घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। मृतक के भाई ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर थाने में दी है। गांव भनेड़ा निवासी दलित युवक मनोज 28 वर्ष पुत्र ऋषिपाल दिल्ली में रहकर रंगाई पुताई का काम करता है। बीती 9 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने मनोज अपने गांव आ रहा था। सुबह चार बजे के करीब वह पैदल ही बस अड्डे से उतरकर गांव में अपने घर की ओर जा रहा था। तभी गांव में चौकीदारा कर रहे अचानक गांव के कुछ युवकों ने उसके उपर लाठी डंडों धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के भाई मिथुन ने बताया कि गंभीर रूप से घायल भाई को वह उपचार के लिए पहले सामुदायिक अस्पताल किरतपुर, फिर बिजनौर ले गए। गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रैफर कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक मनोज के भाई मिथुन ने गांव के चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें