फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गांव धनसिनी में पिंजरे में कैद हुआ मादा गुलदार, नहीं पहुंचे वन विभाग के अधिकारी, ग्रामीण खुद ही पिंजरा ले गए नर्सरी

बिजनौर जनपद के गांव धनसिनी में मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। गांव धनसिनी से एक महीने में तीसरा गुलदार पकड़ा गया। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव धनसिनी में शुक्रवार को एक मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। सुबह खेतों पर घूमने गए ग्रामीणों ने पिंजरे में गुलदार को कैद देखा। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत पर पहुंचे। कई ग्रामीण गुलदार के पिंजरे के साथ सेल्फी लेते दिखे। ग्रामीणों ने सामाजिक वानिकी टीम को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद भी सामाजिक वानिकी टीम का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रामीण गुलदार कैद पिंजरे को गांव के नजदीक ले गए और छोटा हाथी वाहन में लादकर स्वयं विभाग की जालपुर स्थित नर्सरी ले गए। पिंजरा लादते समय कुछ समय के लिए पिंजरे का गेट खुल गया था। गनीमत रही कि गुलदार पिंजरे से नहीं निकल सका, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गांव धनसिनी में पिंजरे में कैद होने वाला तीसरा गुलदार है। इससे पहले दो गुलदार इसी खेत में रखे गए पिंजरे में कैद हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें