फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले पर बिजनौर में फूटा गुस्सा, आतंकवाद का फूंका पुतला, पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में बजरंग दल , विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के दो अलग-अलग स्थान पर प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहलगाम की घटना के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। बजरंग दल के जिला प्रमुख अभिषेक त्यागी ,विश्व हिंदू परिषद के मलखान सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता मालगोदाम तिराहा पहुंचे। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार बताते हुए जमकर नारेबाजी की और आतंकवाद का पुतला फूंका। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने मौन रखकर पहलगाम घटना में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें