ज्ञानपुर के औराई कोतवाली के बड़ा सीउर गांव में पेंटर शिव सरोज की हत्या गांव के ही किशोर ने की थी। पेंटर द्वारा किशोर की बहन पर गंदी नजर रखने और उसके साथ गंदी हरकत किए जाने की कोशिश करने पर नाराज किशोर ने पेंटर के सिर पर ईंट से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्याकांड के 36 घंटे बाद मामले का खुलासा किया।