69 हजार शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में शामिल शिक्षा माफिया मायापति दुबे और उसके परिवार पर सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने सोमवार को फुलवरिया में उसके भाई करूणा पति की पत्नी कविता दुबे के नाम से चल रहे ईट भठ्ठे और तीन ट्रैक्टर व जेसीबी को सीज कर दिया। सीज की गई संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ 98 लाख 16 हजार रुपये है। मायापति के ऊपर प्रयागराज और जनपद के थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।